सरगुजा

शिल्पा को पीएचडी की उपाधि
23-Sep-2023 8:47 PM
शिल्पा को पीएचडी की उपाधि

अम्बिकापुर, 23 सितंबर। मिशन चौक निवासी अजय कुमार मिश्रा की पत्नी शिल्पा तिवारी को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. शिल्पा अम्बिकापुर स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में विगत कई वर्षों से सहायक प्राध्यापक (अतिथि व्याख्याता) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. शिल्पा ने अपना शोध कार्य डॉ. कुमुद सान्ड्या के निर्देशन में ‘स्टडी ऑफ प्लांटस डॉईवर्सिटी ऑफ फॉर बीएसिस फैमिली’ विषय पर सरगुजा जिले में ही पूरा किया है। शिल्पा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता देवेन्द्र तिवारी, माता मीना तिवारी, ससुर स्व. लोचन तिवारी, अपने भाई, बहनों, मित्र, शिक्षक तथा अपने पति अजय मिश्रा को दिया है।

शिल्पा की इस सफलता पर उनके सभी परिजनों व मित्रों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट