सरगुजा
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
22-Sep-2023 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 22 सितंबर। हत्या के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटकुरा निवासी देवसाय की पत्नी रात्रि करीब 11 बजे शौच के लिए आंगन में निकली थी, जहां आंगन में पहले से मौजूद रामसाय कोरवा महिला को बदनीयति से पकड़ लिया था। शोर मचाने पर उसके पति देवसाय व पुत्र सुखसाय कोरवा बीच बचाव के लिए आए तो रामसाय अपना सहयोगी तेजेश्वर कोरवा को बुलाया जो कि रिश्तेदारी में साला लगता है।
दोनों मिलकर देवसाय कोरवा को जमीन पर पटक दिये और लात मुक्का वह टांगी से कई वार कर मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे