सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,21 सितंबर। खिलाडिय़ों को बेहतर मंच देने के लिए सीतापुर खेल महोत्सव 2023 का आगाज हो गया है। इस स्पर्धा को लेकर खिलाडिय़ों के अलावा स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिख रहा है। आयोजन समिति और अतिथियों की सक्रियता ने स्पर्धा में जोश भर दिया है।
गुरुवार को खेल महोत्सव की विधि विधान से पूजा पाठ और छग महतारी के गीत के साथ शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार व एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और सीतापुर खेल महोत्सव के अध्यक्ष आदित्य भगत मौजूद रहे।
सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीतापुर खेल महोत्सव के प्रणेता मार्गदर्शक आदित्य भगत ने खेल महोत्सव का शुभारंभ कर खिलाडिय़ों के लिए नेक पहल की है, ये महोत्सव एक मिनी ओलम्पिक के समान ही हैं, जिसमे गांव के खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक मौका मिल रहा हैं, सरगुजा में काफी टैलेंट हैं, मैं चाहता हूं कि सरगुजा के खिलाड़ी देश-विदेश में अपने खेल का टैलेंट दिखाए।
कलेक्टर श्री कुमार ने नीरज चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि -आप ही की तरह वो भी हरियाणा के एक छोटे से गाँव से हैं जो भाला फेंक में भारत देश के लिए गोल्ड मेडल लाये हैं, मैं चाहता हूं सरगुजा की मिट्टी से भी कोई खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बने और देश के लिए गोल्ड मेडल लाये।
आदित्य भगत ने कहा कि - सबसे पहले मैं कलेक्टर का स्वागत और आभार प्रकट करता हूं कि वे खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए हम सब के बीच मौजूद हुए। सीतापुर खेल महोत्सव की शुरुआत एक दूसरे को जोडऩे के लिए है, खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह आयोजन हो रहा है। गाँव के खिलाडिय़ों के लिए यह एक मौका है कि वह अपनी प्रतिभा दिखाकर छत्तीसगढ़ व सरगुजा का नाम रोशन करेम, और देश-विदेश स्तर पर खेलें। आप सभी खिलाडिय़ों का उत्साह बता रहा हैं कि आप खेल के प्रति कितने भावुक हैं, यही उत्साह हम सब के चेहरे की मुस्कान हैं, आप सभी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े, यही मेरी कामना हैं।
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत रायपुर दौरे में रहने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए, उन्होंने फ़ोन करके सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।