सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,18 सितंबर। लखनपुर थाना क्षेत्र के कटिंदा मुख्य मार्ग कर्म पाट घाट के नीचे हाईवा वाहन को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवती गिर गई, सडक़ पर गिरते हाईवा का एक चक्का उसके पैर पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक संतोषी उम्र 21 ग्राम चूकन डांड बरपारा निवासी अपने दो अन्य साथी के साथ पल्सर मोटर साइकिल से अपने निजी काम से अम्बिकापुर जा रहा थे तभी कटिंदा के तरफ से आ रही हाईवा वाहन को ओवर टेक करने के दौरान संतोषी सडक़ पर गिर गई तभी डम्फर का अगला चक्का युवती के दाहिने जांघ पर जा चढ़ गया, जिससे उसका पैर पूरी तरह से टूट गया और हड्डी भी बाहर आ गया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और 108 के माध्यम से घायल को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया,बाइक चालक व अन्य साथी सुरक्षित है।