सरगुजा

नशीली टेबलेट व कफ सिरप संग आरोपी गिरफ्तार
16-Sep-2023 8:34 PM
नशीली टेबलेट व कफ सिरप संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 सितंबर। 
नशीली टेबलेट व कफ सिरप के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त नशीली दवा की कीमती पौने 2 लाख आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक डीसी रोड जनपद पारा तिराहा के पास काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। तत्काल पुलिस टीम द्वारा संदेही की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।

आरोपी ने अपना नाम दीपक गुप्ता उफऱ् मोनू (26 वर्ष) घुटरापारा अम्बिकापुर का होना बताया। संदेही की तलाशी लेने पर 49 नग अवैध नशीला कफ सिरफ एवं 300 पत्ता में रखा कुल 3000 नग अवैध नशीला टेबलेट कुल कीमती लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये बरामद किया गया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अवैध नशीला कफ सिरफ एवं टेबलेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट