सरगुजा

नशीली कफ सिरप संग 2 तस्कर गिरफ्तार
15-Sep-2023 10:41 PM
नशीली कफ सिरप संग 2 तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 15 सितंबर। आज पुलिस ने नशीली कफ सिरप समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 240 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये का बरामद किया है।

15 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति न्यू बस स्टैंड तिराहा के पास काफी मात्र में अवैध नशीली कफ सिरप रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।  पुलिस टीम ने संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। जिस पर अपना नाम दिनेश गुप्ता (24) घुटरापारा, प्रहलाद सोनी (38) मायापुर अम्बिकापुर का होना बताये ।

संदेहियों की तलाशी लेने पर 240 नग अवैध नशीला कफ सिरफ कीमती लगभग 01 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट