सरगुजा

आशीष बने एनएसयूआई विस अंबिकापुर अध्यक्ष
15-Sep-2023 10:35 PM
आशीष बने एनएसयूआई विस अंबिकापुर अध्यक्ष

अंबिकापुर, 15 सितंबर। प्रदेश एनएसयूआई ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सरगुजा जिले के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष जायसवाल को पुन: अंबिकापुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी है।

इसके पूर्व में भी उन्होंने इस पद में रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी वजह से उन्हें पुन: अवसर मिला है। आशीष ने इस जिम्मेदारी के लिए उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा,आदि बाबा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और अपने समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट