सरगुजा
पं. मदन मोहन के नवीन भवन का उप मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
14-Sep-2023 9:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 सितंबर। भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय मिशन के नवीन भवन का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा किया गया। इस भवन का निर्माण गांधी स्टेडियम के पास किया जाएगा। इसके लिये उपमुख्यमंत्री ने विधायक माध से 10 लाख रुपए की स्वकृति दी है।
भवन का निर्माण नगर पालिका निगम, अम्बिकापुर द्वारा कराया जाएगा। भूमिपूजन के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा, महामना मिशन के अध्यक्ष दी इन द्विवेदी, आर एन अवस्थी, सुरेंद्र गुप्ता, एम एम मेहता, ब्रम्हा शंकर सिंह, डॉ जी डी सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, राशिद खान आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे