सरगुजा

धूमधाम से मनेगा दशहरा महोत्सव, सरगुजा सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित
13-Sep-2023 9:12 PM
धूमधाम से मनेगा दशहरा महोत्सव, सरगुजा सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 13 सितंबर। सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए सरगुजा सेवा समिति ने स्थानीय भजनाश्रम भवन में बैठक हुई। ज्ञात हो कि सरगुजा सेवा समिति द्वारा पिछले 32 वर्षों से दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है।

बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के गठन उपरांत महोत्सव मनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें इस बार भी रावण का विशाल रूप आकर्षण का केंद्र होगा, साथ ही रामचरित्र मानस प्रतियोगिता, शैला नृत्य प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

दशहरा पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा राम मंदिर से निकल कर जयस्तम्भ चौक,सदर रोड, देवीगंज रोड, घड़ी चौक,गांधी चौक होते हुए पी.जी कॉलेज मैदान में संपन्न होगी। तत्पश्चात वृहद आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट