सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,13 सितंबर। अंबिकापुर में परिवर्तन रैली की लेकर आज राजेश अग्रवाल के निवास में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक हुई।
बुधवार को भाजपा लखनपुर मंडल में राजेश अग्रवाल के निवास में शक्तिकेंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक बूथ प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से आने वाला विधानसभा चुनाव एवं 17 सितंबर को परिवर्तन रैली पर चर्चा की गई। जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश राजेश अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र के योजनाओं के बारे में गांव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार घोटाला वादा खिलाफी जन-जन तक पहुंचना है इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंक कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में लाना है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू,पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, प्रदीप गुप्ता ने भी बैठक को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राजेंद्र जयसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, रामनारायण दुबे,सुभाष अग्रवाल, पार्षद बृजकिशोर पांडे,मुनेश्वर रजवाड़े, सतनारायण साहू,प्रदीप गुप्ता,सौरभ अग्रवाल,रवि अग्रवाल, जितेंद्र पांडे,समीम खान,दिनेश बारी,नुसरत अली, हाशिम खान,कामेश्वर राजवाड़े,बुधन राजवाड़े, मुनेश्वर राजवाड़े, एवम मंडल के शक्ति केंद्र के सभी पधाधिकारी और काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।