सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,11 सितंबर। सडक़ हादसे में एक युवक की जान चली गई, वहीं दूसरे सहयात्री युवक को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
दरअसल, मामला थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहां 10 सितंबर को करीब 1.30 बजे बिलासपुर की ओर से आ रही कंटेनर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सी आर 0330 को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक श्याम नारायण रजवाड़े पिता जगदीश राजवाड़े (30) बेलखरिखा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोटरसाइकिल में सवार दूसरा युवक विश्वनाथ राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस के जरिये अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अपने मजदूरी का पैसा लेने अम्बिकापुर गए हुए थे, यहां से अपने गृहग्राम बेलखरिखा वापस जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कंटेनर के चालक ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दी।
कंटेनर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। लखनपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में घटनाकारित कंटेनर को पकड़ थाने में खड़ा करा दिया है।