सरगुजा

ब्राउन शुगर की तस्करी, एक गिरफ्तार
10-Sep-2023 7:58 PM
ब्राउन शुगर की तस्करी, एक गिरफ्तार

  3 लाख की ब्राउन शुगर बरामद  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता  

अंबिकापुर,10 सितंबर। सरगुजा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के कब्जे से  34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती लगभग 3 लाख रुपये  बरामद किया है।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले मे अवैध कार्यों मे लिप्त संदेहियों पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा नशे के खरीद फरोख्त मे शामिल संदेहियो पर नजर रखी  जा रही हैं।

9 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अम्बिकापुर निवासी मिली नामदेव नामक महिला अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही हैं। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर विधिवत कार्रवाई करते हुए संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।

पूछताछ में संदेही द्वारा अपना नाम मिली नामदेव उम्र 34 वर्ष साकिन ब्रम्हपारा अम्बिकापुर का होना बताई।  तलाशी लेने पर कुल 34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती लगभग 3 लाख रुपये का बरामद हुआ। उक्त अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया।
 
महिला आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 21 (बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।


अन्य पोस्ट