सरगुजा
छात्राओं को मिली साइकिल
07-Sep-2023 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,7 सितंबर। शासकीय हाई स्कूल देवीटीकरा लखनपुर में सरला सिंह जिला पंचायत सदस्य, शैलेन्द्र प्रताप सिंह स्काउट गाईड के उपायुक्त की अध्यक्षता में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किंया गया।
इसके अलावा स्वछता पखवाड़ा के तहत संकुल समन्यवक राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा शपथ दिलाया गया।आभार प्रदर्शन जे पी चोबे संकुल प्राचार्य के द्वारा किया गया। जिसमें प्रतिनिधि देवश्री सिंह, सरपंच मथुरा सिंह( सरपंच), सचिव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शाला के शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे