सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 सितंबर। सरगुजा प्रेस क्लब के दीपक सराठे अध्यक्ष एवं रोमी सिद्दीकी महासचिव निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल व रामप्रवेश विश्वकर्मा, सचिव पद पर रामकुमार यादव और चंद्रशेखर गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कश्यप भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर कुछ दिनों से गहमागहमी बनी हुई थी, नाम वापस लिए जाने के बाद दीपक सराठे को अध्यक्ष रूप में निर्विरोध चुन लिया गया, जिसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी गिरजा कुमार ठाकुर ने की। नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रेस क्लब में पत्रकार साथियों ने जमकर जश्न मनाया और नए अध्यक्ष को बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक सराठे ने कहा कि सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकार साथियों की मदद से प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाना है। जिसकी जो भी समस्या होगी उसका समाधान सभी हम आपस में मिलजुल कर करेंगे। मैं हमेशा पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहूंगा।