सरगुजा

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह पर संगोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम
06-Sep-2023 8:37 PM
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह पर संगोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 6 सितंबर।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के चौथे दिवस पर सोमवार  को स्काय रिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम के विषय में ब्लॉक परियोजना अधिकारी सम्पूरन राय ने विस्तृत जानकारी दी। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी दमयंती कुजूर ने महिलाओं के स्वच्छता और महिला से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी।  ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उषा किरण ने महिलाओं के विकास के संबंध में बताया। प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं के विकास के संबंध में जानकारी दी। 

जनपद अध्यक्ष भोजवंती द्वारा महिला के स्वास्थ्य साक्षरता वित्तीय साक्षरता चुनावी साक्षरता विधिक साक्षरता पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। 

महिला स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्यत: प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता, मंच संचालन नंदिनी दास, व्याख्याता विद्यानंद सिंह, शिक्षिका आरुणि वर्मा रंजीता तिगगा, किरण वैष्णव आंचल सिंह सुशीला उइके, ममता मिंज, सोनू मानिकपुरी, अनीता वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट