सरगुजा

धारदार हथियार लहराकर डराने वाला गिरफ्तार
03-Sep-2023 7:55 PM
धारदार हथियार लहराकर डराने वाला गिरफ्तार

अंबिकापुर, 3 सितंबर। सार्वजानिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आमनागरिकों को भयभीत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया है।

2 सितम्बर को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनगवा चौक में एक युवक हाथ में धारदार हथियार गड़ासा रखकर चौक से आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग टीम द्वारा मौक़े पर जाकर युवक की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।

आरोपी द्वारा अपना नाम नोहर साय राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन धनगवा थाना गांधीनगर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा जब्त किया गया, एवं आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

 आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना गांधीनगर के अपराध  25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट