सरगुजा
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्राउंड की असलियत जानने कार्यकर्ताओं से की बात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 सितंबर। प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे-वैसे ही बड़े नेताओं का सरगुजा संभाग दौरा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं स्क्रीन कमेटी के सदस्य नेट्टा डिसूजा पहुँची हुई हंै।
इधर, मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस बड़ा परिवार है, उनके सदस्यों से मैं मिलने आई हूं, उनसे बातचीत कर ग्राउंड की असलियत जानना और आगे किस तरीके से मजबूती के साथ लडऩा है, इस पर चर्चाएं भी हुई।
नेट्टा डिसूजा ने भाजपा द्वारा महिलाओं को ज्यादा टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा महिला प्रत्याशियों और महिलाओं को लेकर सिर्फ मार्केटिंग करती है। उन्होनें कहा कि भाजपा ने महिलाओं की देश में क्या स्थिति कर कर रखी है किसी से छुप नहीं है। महिलाओं के साथ देश में अत्याचार सहित महंगाई के साथ ही अन्य बातें कही, जिसकी वजह से नुकसान सिर्फ महिलाओं का हुआ है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा में भाजपा महिला प्रत्याशी उतार देगी फिर भी महिलाओं का झुकाव कांग्रेस की तरफ होगा, क्योंकि कांग्रेस सरकार मौजूदा 5 सालों में बेहतर काम करके दिखाया है और आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार फिर से बनने का दावा भी किया है।