सरगुजा

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक
31-Aug-2023 8:38 PM
राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की  बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 31 अगस्त।
जनपद सभा कक्ष में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों का राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक शैलेंद्र प्रताप सिंह देव के द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के संबंध में जानकारी ली गई और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।रायपुर में होने वाली 2 सितंबर 2023 को राजीव युवा मितान क्लब के मिलन के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे, करारोपण मनोहर पैकरा, बगुला राम, सचिव संघ प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह पैकरा, सचिव संघ जिलाधयक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मथुरा चौधरी और समस्त सचिव एवं राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट