सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 अगस्त। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय एवं जन शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अमृत लाल ध्रुव (अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दंडाधिकारी अंबिकापुर, सरगुजा), गिरीश गुप्ता(डिस्टिक प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ) एम. सिद्दीकी (निदेशक जन शिक्षण संस्थान) एवं इंदु मिश्रा (शहरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी) उपस्थित हुए।
इसके साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में सुनीता दास (व्याख्याता शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर) मौजूद हुई, विशिष्ट अतिथि के रुप में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रध्दा मिश्रा, विभागाध्यक्ष रानी रजक, समस्त शिक्षकगण एवं छात्राध्यापक उपस्थित हुए। मंच संचालन का कार्य मिथिलेश कुमार गुर्जर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं स्वागत नृत्य के माध्यम से हुआ।
नेशनल कॉन्फ्रेंस का विषय -समावेशी शिक्षा है जिसके साथ ही मतदान जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सुनीता दास ने समावेशी शिक्षा के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की जिसमें विभिन्न दैनिक उदाहरणों का उपयोग किया। अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव ने कहा कि मतदान करने हेतु सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए तथा यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसके साथ ही मतदान के प्रति सभी का प्रेरित किया गया। 18+, वोट ,100 फीसदी मतदान की पहल हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।
सरस्वती महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समावेशी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय सेमिनार में अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव को बंधन मतदान का मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राखी बांधी गई, साथ ही सहायक नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता एवं निदेशक जन संस्थान एम सिद्दीकी संस्था के सभी प्राध्यापक गण स्थानीय पालक एवं छात्र अध्यापक व शहरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी जन शिक्षण संस्थान का उपयोग विवेक सिंह सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के नोडल प्राध्यापक रानी रजक उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों ने एक दूसरे को मतदाता जागरूकता राखी बांधकर शत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। द्वितीय चरण में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. सुनील कुमार सेन प्रोफेसर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा उन्होंने समावेशी शिक्षा के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा वर्तमान समय में मांग है एवं इसके लिए सभी को आपसी सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रियलता जयसवाल,मिथिलेश कुमार गुर्जर, स्मिता सिन्हा, प्रीति साहू, स्वाति शर्मा, सुनीता राजपुरोहित एवं सह शैक्षणिक कर्मचारी गोल्डन सिंह ने सराहनी भूमिका अदा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ श्रद्धा मिश्रा द्वारा आभार प्रकट करके कार्यक्रम का समापन किया गया।