सरगुजा

भाजपा राज में ही विकास संभव- राज सिन्हा
28-Aug-2023 3:22 PM
भाजपा राज में ही विकास संभव- राज सिन्हा

अम्बिकापुर भाजपा ग्रामीण मण्डल की कार्यसमिति बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 अगस्त।
भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक थोर पंचायत के सामुदायिक भवन में धनबाद विधायक राज सिन्हा के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला मंत्री व मण्डल प्रभारी विकास पाण्डेय के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

प्रवासी विधायक राज सिन्हा के आतिथ्य में अम्बिकापुर ग्रामीण मण्डल में कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए, जिसमें थोर में मण्डल कार्यसमिति बैठक, मेड्राकला में शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक व बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक तथा मंदिर के बैगा व पुजारियों से सम्पर्क, सुखरी में 15 कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम प्रमुख था। 

इस अवसर पर पार्टी में आये नव प्रवेशियों का स्वागत करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा राज में ही विकास सम्भव है । आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई उचांईयों को छू रहा है, भारत अब चाँद पर भी पहुंच चुका है।

इस अवसर पर भाजपा प्रवेश किये सुखरी पंचायत के सरपंच राजभान ने कहा कि वे पिछले पांच साल से कांग्रेस की सरकार को देख रहे हैं, इन पांच सालो में पंचायत को विकास के काम के लिए कोई पैसा नहीं मिला। जनप्रतिनिधि के रूप में हमें भी जनता के बीच जाना होता है। अब हम समझ चुके हैं कि भाजपा ही गाँव गरीब किसान का भला कर सकती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री व मण्डल प्रभारी विकास पाण्डेय ने कहा कि छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के पंचायत प्रतिनीधियो को भी जनता के बीच दुबारा जाने लायक नहीं छोड़ा। पंच सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक को अपने गाँव के विकास के लिए जूझना पड़ रहा है। जनता पूछ रही है विकास क्यों नहीं हो रहा ? 

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संजय राजवाड़े ने तथा आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री विवेक सेंगर ने किया। सुखरी सरपंच राज भान के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश करने वालों में पारस यादव, राहुल मिश्रा, विजय सिंह, मनोज प्रजापति, बाबु सिंह, सनी सिंह, सोनू सिंह, बचू सिंह, संदीप, विवेक राजवाड़े, अमरिका राजवाड़े, चन्द लाल यादव, मंगलेश्वर तथा लक्ष्मण राजवाड़े प्रमुख थे।इस अवसर पर भाजपा अम्बिकापुर ग्रामीण मण्डल सहप्रभारी विरेंद्र बघेल, मण्डल अध्यक्ष रामकेशवर राजवाड़े, पन्नालाल राजवाड़े, रामलखन महन्त, डोमन राजवाड़े, जयसिंह, सागर विश्वकर्मा, राम एतराम पावले, चन्द्रिका राजवाड़े, अजय राजवाड़े, मुकेश गुप्ता, शिव कश्यप, मटुक दास, रामलाल राजवाड़े, राधेश्याम पाण्डेय, रामपहल राजवाड़े, विजय प्रताप सिंह, दिगम्बर यादव, पर्वत राजवाड़े, कुन्दन राम सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 


अन्य पोस्ट