सरगुजा
जिले में अब तक 335.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
24-Aug-2023 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 24 अगस्त। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 9.1 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 16.2 मि.मी. औसत वर्षा लुण्ड्रा तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 335.8 मि.मी. औसत वर्षा दजऱ् की गई है।
उन्होंने बताया कि 1 जून से 24 अगस्त 2023 तक तहसील अम्बिकापुर में 387 मिमी, तहसील दरिमा में 267 मिमी, तहसील लुण्ड्रा में 314.3 मिमी, तहसील सीतापुर में 407.3 मिमी, तहसील लखनपुर में 420.3 मिमी, तहसील उदयपुर में 308.9 मिमी, तहसील बतौली में 268.1 मिमी एवं तहसील मैनपाट में 313.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे