सरगुजा

विस टिकट के लिए सामरी में प्रत्याशियों की लगी होड़
21-Aug-2023 7:58 PM
विस टिकट के लिए सामरी में प्रत्याशियों की लगी होड़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 21 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी विधानसभा में टिकट का दावा करने वालों की होड़ लग गई है। विधानसभा सामरी के भी टिकट के दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। आवेदन प्रस्तुत करने के दौरान सभी ने वरिष्ठ कांग्रेस के नेता बहादुर राम से भी मार्गदर्शन लिया तथा उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई है।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में पार्टी ने टिकट के दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किया है। कांग्रेस से विधानसभा सीट के लिए टिकट की इच्?छा रखने वालों को आवेदन के साथ पार्टी कि सवालों का जवाब दिया जाना है। सामरी विधानसभा 08 की सीट पर वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से विधायक के पद पर चिंतामणि  महाराज काबिज हैं।उनकी काबिज सीट पर कांग्रेस पार्टी के कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के समक्ष अब  तक अपनी - अपनी दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं ने आवेदन प्रस्तुत किया है। अभी तक के मिले आवेदन में कुल सात दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की है।

सामरी विस से चुनाव लडऩे कई आवेदन 
सामरी विधानसभा सभा क्रमांक 08 से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर करते हुए लाल साय मिंज ग्राम कर्रा विकास खंड राजपुर, राजेंद्र भगत ग्राम गोपीनगर विकासखंड कुसमी, विजय पैकरा ग्राम चिता विकासखंड शंकरगढ़, शिवमंगल सिंह ग्राम अय्यारी विकासखंड शंकरगढ़, दिनेश कुजुर ग्राम चांदो विकासखंड कुसमी, झमरु राम पैकरा ग्राम चिरई विकासखंड शंकरगढ़, सामरी विधानसभा से 1985 से 1990 तक पूर्व में कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके महेश्वर पैकरा ग्राम मानपुर विकासखंड शंकरगढ़ शामिल हंै।


अन्य पोस्ट