सरगुजा

डीएम नान का मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो फैला
20-Aug-2023 8:42 PM
डीएम नान का मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अगस्त।
सरगुजा जिले के खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम नान के डीएम समीर तिर्की के द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि लखनपुर के मेण्ड्राकला एफसीआई गोदाम में चावल उतारने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान मौके पर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम समीर तिर्की के द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार  करते दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी के द्वारा इस तरीके का व्यवहार आए दिन देखने को मिलता है। गौरतलब है कि गत 17 अगस्त को  डी.एम नान पर मां महामाया फुड प्रोडक्ट ग्राम बहेराडीह लुण्ड्रा के राईस मिल संचालक रामदास हांडा ने  चावल जमा करने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से की थी।

संचालक रामदास का आरोप है कि डीएम नान चावल खाली करवाने के नाम पर 5 हजार रुपए प्रति लॉट रुपए मांगा जाता है। भरोसा नहीं देने की सूरत में चावल जमा नहीं किया जाता है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को डीएम नान का वीडियो सोशल मीडिया में गोदाम में कार्यरत कर्मचारी व मजदूर के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 

इस संबंध में डीएम नान समीर तिर्की का पक्ष लेने ‘छत्तीसगढ़’ ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।


अन्य पोस्ट