सरगुजा

जबरन अमानक वर्मी खाद थमाने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेरा
18-Aug-2023 8:43 PM
जबरन अमानक वर्मी खाद थमाने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,18 अगस्त।
सरगुजा जिले में अमानक केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट)  जबरन किसानों को दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा सरगुजा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के 12 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के एसबीआई ब्रांच के सामने धरना प्रदर्शन किया। 

प्रदेश सरकार द्वारा जबरन अमानक वर्मी कंपोस्ट किसानों को दिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना स्थल से अंबिकापुर के घड़ी चौक से होते हुए सरगुजा कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया गया।

इस दौरान किसान मोर्चा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले में किसानों को रासायनिक खाद के साथ वर्मी कंपोस्ट खाद जबरन दिया जा रहा है,जिस वर्मी कंपोस्ट खाद को देने की बात कही जा रही है, वह अमानक है। जिसका विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है और आज कलेक्टर के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।


अन्य पोस्ट