सरगुजा

प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र राज्य स्तर पर पुरस्कृत
16-Aug-2023 8:43 PM
प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र राज्य स्तर पर पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,16 अगस्त। विद्युत विभाग अंबिकापुर क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ महेंद्र तिवारी (प्रशासनिक अधिकारी) को स्वतंत्रता दिवस समारोह रायपुर में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्युत कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद (आईएएस) के द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

महेंद्र तिवारी सीएसपीडीसीएल अंबिकापुर के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। वे विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों का संपादन एवं संचालन उत्कृष्ट तरीके से सजगतापूर्वक करने हेतु जाने जाते हैं।

अंबिकापुर से लेकर रायपुर तक सशक्त माध्यम की भांति कार्य करते हुए वे कंपनी को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनके इसी गुण, अनुभव एवं कार्यशैली की बदौलत उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

विद्युत कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद आईएएस के द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर अंबिकापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंताद्वय आर के मिश्रा एवं राजेश लकड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने श्री तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट