सरगुजा

एनएच ठेकेदार नाली को जोडऩा भूला, बदबू और मच्छर से लोग परेशान
13-Aug-2023 8:16 PM
एनएच ठेकेदार नाली को जोडऩा भूला,  बदबू और मच्छर से लोग परेशान

  ठेकेदार के भरोसे काम, अधिकारी और कन्सल्टेंट कम्पनी नदारत  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली,13 अगस्त।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में अमानक सडक़ निर्माण के बाद अब बतौली वासी बदबू और मच्छर से परेशान हैं। ठेकेदार ने थाना चौक में बनाई नाली को दूसरी ओर जोडऩा भूल गया, जिससे 300 मीटर नाली जिसमे बतौली के दर्जनों घरों के गंदा पानी के पाइप जुड़े हुए हैं,टॉयलेट के ओवर पाइप भी जुड़े हैं वह भर गया है। पानी निकासी नहीं होने से लबालब भरे नाली के पानी का बहाव थाना चौक में बह रहा है। पानी के महीनों से जमाव के कारण उसमें मच्छर पनप रहे हैं जिससे बतौलीवासी परेशान हैं।

महीनों से पानी के जमाव होने जहरीले मच्छर हो गए हैं, जिससे मलेरिया और अन्य बीमारी फैलने का खतरा है।

रास्ट्रीय राज्यमार्ग43 में सडक़ निर्माण के साथ नाली निर्माण भी होना था। ठेका कम्पनी टीबीसीएल ने सडक़ निर्माण के बाद नाली का भी निर्माण कराया। परन्तु बगीचा चौक स्थित थाना रोड में नाली बनाया परन्तु सडक़ के दूसरी ओर की सडक़ को नाली बना कर जोडऩा भूल गए।

300 मीटर के नाली के इस खंड में कई घरों के टॉयलेट,बाथरूम और गंदी पानी के पाइप जुड़े हुए हैं।इस 300 मीटर के  नाली के खंड में पानी लबालब भरने के बाद सडऩे लगा जिससे मच्छर पनप गए। गंदी पानी भरने और सडऩे से थाना चौक में पानी बहने लगा जिससे बदबू फैल रही है।

जहाँ पानी का फैलाव हो रहा वही पर प्रतिदिन सब्जी बाजार लगती है।बतौली और आस पास के कई गांव के लोग सब्जी खरीदने यहां आते हैं।बदबू और मच्छर से परेशान हैं। इससे कई रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।

रास्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारी और कंसल्टेंट कम्पनी के अधिकारी निर्माण समय कार्य स्थल पर नही होते। ठेकेदार अपनी मनमानी से मनचाहा कार्य कर कार्य पूरा कर देते हैं।

घटिया और अमानक कार्य से रास्ट्रीय राज्यमार्ग 43 बदहाल है। सडक़ के कई स्थान ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो गए हैं। आये दिन दुर्घटना में लोगों की जान जा रही लोग घायल हो रहे। परन्तु ठेकेदार, रास्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारी और कंसल्टेंट के अधिकारी कमियों को दूर करने के बजाय किसी तरह काम पूरा कर अपनी कर्तव्य से पल्ला झाडऩा चाह रहे हैं।


अन्य पोस्ट