सरगुजा

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने ऋ ण वितरण का बनाया नया रिकॉर्ड
12-Aug-2023 7:42 PM
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने ऋ ण वितरण का बनाया नया रिकॉर्ड

  16 करोड़ से अधिक लाभांश, 49 नवीन समिति और कर्मचारियों की भी हो रही भर्ती  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अगस्त।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के अध्यक्ष रामदेव राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला सहकारी बैंक एवं उसकी वर्तमान में कार्यरत 31 शाखाओं तथा संभाग में कार्यरत 153 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किये जा रहे हैं। 

बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर की स्थापना 30 जून 1949 में कृषकों के वित्तीय समाधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों एवं अन्य सामान्य ग्राहकों के लिये बैंकिंग सुविधा प्रदान करने हेतु की गई थी। निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए आज दिनांक तक जिला सहकारी बैंक कुल 31 शाखाओं के माध्यम से आपनी सेवाए ग्रामीण क्षेत्रों में सफलता पूर्वक दे रही है। पूरे संभाग में जिला सहकारी बैंक की शाखाएं अब तक का सर्वाधिक कृषि ऋण वितरण खरीफ सत्र 2023-24 हेतु निर्धारित लक्ष्य 360 करोड़ के विरुद्ध 371 करोड़ का ऋण अपने सदस्यों को वितरित कर चुकी है जो कि क्षेत्र के 111000 हजार कृषकों को प्रदान किया गया है। गतवर्ष इसी अवधी में सिर्फ 95000 कृषकों को 208 करोड़ का ही ऋण वितरित किया गया था। इस प्रकार 16000 नवीन कृषकों को कृषि ऋण वितरण अधिक किया गया है जो कि छग शासन की मंशानुरूप क्षेत्र के कृषकों को लाभान्वित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक की अधिनस्थ 153 समितियों के माध्यम से कुल जारी 116830 के.सी.सी. के माध्यम से ही शत-प्रतिशत कृषि ऋण वितरण प्रदाय यिा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 31.03.2022 की स्थिति में बैंक की लाभांश राशि चार करोड़ सत्ताईस लाख पंदरह हजार रूपये थी जो वर्तमान में 31.03.2023 पर बढ़ कर सोलह करोड़ उनतालीस लाख सतरह हजार रूपये है जो पूर्ववर्षों की तुलना में 5 गुना एवं सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। बैंक द्वारा कृषि उत्पादन आयुक्त छ0म0 शासन द्वारा निर्धारित खाद बीज वितरण लक्ष्य 69100 मी. टन के विरूद्ध कुल खाद भण्डारण 77892 मी. टन किया गया है तथा कृषकों को कुल 81767 मी. टन खाद का वितरण किया गया है जो कि बैंक स्थापना के उपरांत सर्वाधिक खाद वितरण है। 

रामदेव राम ने बताया कि संभाग में कृषकों को धान खरीदी अवधि एवं सामान्य दिनों में भुगतान व्यवस्था सरलीकरण करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री छग शासन द्वारा घोषित की गई शाखाओं में प्रथम चरण में 5 जगहों पर ए.टी.एम. स्थापना का कार्य किया जा चुका है तथा द्वितीय चरण में 10 जगहों पर अतिशीघ्र ए.टी.एम. व्यवस्था की जा रही है। इस प्रकार जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर निरंतर कृषको की सेवा हेतु तत्पर है। 

उल्लेखनीय है कि छग शासन की सर्वोच्च प्राथमिक्ता का कार्य जिला सहकारी बैंक एवं इसके अधिनस्थ समितियों में संचालित 189 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। गतवर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 840605.40 मी. टन धान कुल 163346 कृषकों से क्रय किया गया था, जिसका भुगतान छग शासन के मंशानुसार पारदर्शिता अपनाते हुए कृषकों के खातों में डी.बी.टी के माध्यम से में किया गया। इसके साथ ही बैंक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है जिसका वित्त प्रबंधन भी सहकारी बैंक द्वारा किया जा रहा है। 

इस प्रकार छग शासन एवं कृषकों के मध्य बैंकिंग सुविधा बैंक की ओर से प्रभावी ढंग से अनवरत सुविधा दी जा रही है। शासन द्वारा संभाग में 49 नवीन समितियों का गठन माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुरूप संचालित की जा रही है इन नवीन समितियों में कार्यालय सह गोदाम ( 200 मी. टन) का निर्माण आर.आई.टी.एफ योजनान्तर्गत किया जा रहा है जो संबंधित एजेन्सीयों के माध्यम से पूर्णता की ओर अग्रसर है।

बैंक अपनी सेवाओं को सुगम तथा हितगामी बनाने हेतु निरंतर प्रयास बैंक के संचालक मण्डल द्वारा किया जा रहा है। बैंक में उपलब्ध कर्मचारियों तथा स्वीकृत स्टाफिंग पैटर्न के तहत कर्मचारियों की अत्यधिक कमी होने के कारण प्रस्ताव शासन स्तर से गती अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है, शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण की जा रही है। 


अन्य पोस्ट