सरगुजा

भाजपा ने चलाया नव मतदाता संपर्क अभियान
07-Aug-2023 8:26 PM
भाजपा ने चलाया नव मतदाता संपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,7 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मंडल  द्वारा नव मतदाता संपर्क अभियान चलाया गया।

बीजेपी एवं युवा मोर्चा लखनपुर मंडल नव मतदाता(वोटर्स)जोडऩे का काम कर रहा है, जो कि 2 से 31 अगस्त तक जारी रहेगा। रविवार को भाजपा एवं भाजयुमो द्वारा सौरभ अग्रवाल के ऑफिस  कैलाश मेडिकल के बगल में फॉर्म भरवाके एव नव मतदाता का अभिनंदन स्वागत करके नाम जोडऩे का काम प्रारंभ किया।

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता लखनपुर एवं दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष लखनपुर थे, वहीं वरिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला महामंत्री हर्ष जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख सूरज मंडल एवं  शासकीय योजना स्वधायी मंडल के अविनाश कुशवाहा  एवं प्रदीप गुप्ता रहे। 

कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश्वर रजवाड़े के अध्यक्षता  एवं अविनाश कुशवाहा  के प्रभार में आयोजित हुआ।

राजेश अग्रवाल ने सभी नव मतदाताओं को बधाई देते हुए मतदान के अधिकार के बारे में जानकारी दी एवं फॉर्म 6 के बारे में भी जानकारी दी, वहीं दिनेश साहू ने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोडऩे का काम करें।


अन्य पोस्ट