सरगुजा

108 एवं 102 के कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अमरजीत से की मुलाकात
07-Aug-2023 7:56 PM
108 एवं 102 के कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री  अमरजीत से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 अगस्त।
प्रदेश में कार्यरत 108 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से सोमवार को मुलाकात किया।

प्रतिनिधिमंडल ने 4 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सैलरी को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को बताया कि 2018 से अभी तक इंक्रीमेंट नहीं लगने से सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है, 2018 में 11000 सैलरी थी और 2023 में भी सैलरी जस की तस बनी हुई है। कर्मचारी प्रतिनिधि संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का आग्रह कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से किया।


अन्य पोस्ट