सरगुजा

मांगों को ले बेमुद्दत धरना प्रदर्शन आज से
05-Aug-2023 8:43 PM
मांगों को ले बेमुद्दत धरना प्रदर्शन आज से

   राशन दुकान संचालकों ने सौंपा ज्ञापन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 5 अगस्त।
सरकारी राशन दुकान संचालकों ने अपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार कुसमी को ज्ञापन सौंपा।

संचालकों ने अनुसार राशन दुकान बंद व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में किए जाने के पूर्व कुसमी के सभी राशन दुकान संचालकों ने तहसीलदार कुसमी को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मुल्य की दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के आह्वान पर प्रथम चरण में दिनांक एक अगस्त से पांच अगस्त तक संपूर्ण राशन दुकानों में तालाबंदी की गई है।

संचालकों ने आगे कहा कि हमारी यह मांग पूरी नहीं होती है तो हम दूसरी चरण के रूप में दिनांक छ: अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाना है। जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर  छ: सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा, साथ ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के संबंध में ज्ञापन दिया है। 


अन्य पोस्ट