सरगुजा

अनोखी सोच संस्था ने गायक किशोर कुमार की जयंती मनाई
05-Aug-2023 8:39 PM
अनोखी सोच संस्था ने गायक किशोर कुमार की जयंती मनाई

अंबिकापुर,5 अगस्त। शुक्रवार को सुर, स्वर व संगीत के करिश्माई प्रतिभा के धनी रहे किशोर कुमार की  जयंती को मनाई गई। 

गायक किशोर कुमार की 94वीं जयंती पर अनोखी सोच संस्था ने केक काटकर एवं किशोर नाइट्स संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं। संस्था के सदस्यों एवम उपस्थित कलाकारों ने किशोर कुमार जी के गाए सदाबहार गानों पर अपनी संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया।  संगीत श्रोताओं ने किशोर कुमार जी के गानों का जमकर आनंद उठाया ।
 
अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहु ने कहा कि भारतीय सिनेमा संगीत जगत के बड़े गायक थे। उनकी आवाज दिल को छु जाती थीं, उनके गानों में जितनी सरलता, सहजता और मिठास था उनके व्यक्तित्व में भी उतनी ही विनम्रता थी । भारतीय सिनेमा संगीत को विश्व भर में पहचान दिलाने में उनकी आवाज का खासा योगदान है ।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहु,  सचिव पंकज चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय साहू, मोती ताम्रकार, दिनेश ताम्रकार, शेखर सोनी, राकेश शुक्ला, बजरंग जिंदल, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, भोला, वेदांत तिवारी, रुपेश बेहेरा, लालजी साहू, प्राची जिंदल, दीक्षा गर्ग, रानी शुक्ला, किरन साहू उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट