सरगुजा

खाद्य मंत्री के हाथों ‘भूपेश है तो भरोसा है’ कैम्पेन लांच
04-Aug-2023 8:48 PM
खाद्य मंत्री के हाथों ‘भूपेश है तो भरोसा है’ कैम्पेन लांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर,4 अगस्त।
गुरुवार को बतौली पंचायत के मंगल भवन में सीतापुर विधायक एवं  खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में भूपेश है तो भरोसा है कैंपेन की शुरुआत युवा कांग्रेस द्वारा की गई।

भूपेश है तो भरोसा है कैंपेन के अंतर्गत पिछले 4 वर्षों के प्रभावशाली कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा एवं कांग्रेस की बहुत देर से 50 हजार करोड़ की 51 से अधिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस कैंपेन के अंतर्गत 4000000 परिवार और दो करोड़ वोटर तक 60 दिनों के अंतर्गत युवा कांग्रेस के साथियों को घर घर पहुंचना है, इतिहास निर्माण की प्रक्रिया और इस कैंपेन के माध्यम से राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

इस कैंपेन के माध्यम से भूपेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के सबसे गरीब और कमजोर तबके के व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच सके साथ ही इस बात का भी ध्यान दिया जाएगा कि इस हितग्राही कैंपस के माध्यम से हम राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सबको सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है या नहीं यह तो एक बहुआयामी योजना है जिसका लाभ कमजोर तबके के व्यक्ति से लेकर प्रत्येक मध्यमवर्गीय तबके के व्यक्ति तक योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाना है।

इस कैंपेन के लांचिंग के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अलावा एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मंटू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट