सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 अगस्त। शुक्रवार को छात्रसंघ के द्वारा ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी का घेराव किया गया। उनकी मांग थी विदहेल्ड एवं अब्सेंट हुए छात्र-छात्राओं को जल्द से उनका रिजल्ट सुधर जाए एवं शंकरगढ़ प्रेम नगर , बिश्रामपुर रामानुजगंज एवं गल्र्स कॉलेज के बीकॉम बीएससी बीए के छात्र-छात्राओं का फिर से कॉपी तत्काल चेक किया जाए।
छात्रों को कुलपति ने आश्वासन दिया कि 2 दिनों के अंदर इनकी कॉपी फिर से चेक की जाएगी। अगर छात्र-छात्राएं सही साबित होते हैं तो जो प्रोफेसर कॉपी चेक किया है उसे तुरंत तत्काल इस्तीफा मांगी जाए। और अगर छात्र-छात्राएं सही साबित होते हैं तो रिचेकिंग का पैसा उन्हें वापस दिया जाए।
छात्र नेता ज्ञान तिवारी ने बताया कि अगर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान फरान आलम ,निवेश सोनवानी एवं छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।