सरगुजा
किशुननगर में पौधरोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,4 अगस्त। सरगुजा के पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से जनजाति गौरव युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इन्दर भगत के नेतृत्व में वृक्ष मित्र कार्यक्रम के तहत ग्राम किशुननगर ऋ खीमुंडा स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया।
इन्दर भगत ने पेड़ - पौधे लगाने के लाभ, विशेषताएं एवं पेड़ काटने की हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम दस वृक्ष लगाना चाहिए तथा उसका संतान की तरह पालन - पोषण करना चाहिए। वृक्ष हमें प्राणवायु, फल, बहुत सारी औषधियां तथा पशु पक्षियों को घर देते हैं। आज हम देखते हैं कि वृक्ष काटने की वजह से वर्षा होने की दर घटती जा रहा है। बढ़ते औद्योगीकरण के वजह से वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जा रही है, इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान एवं इसपर रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले, कागज को उपयोग में लाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रति प्रेरित किया। किशुननगर के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सौ से अधिक लोगों की उपस्थिति में दो सौ से अधिक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के उपसरपंच तपन हालदार, धर्म जागरण संयोजक विजय मिस्त्री, सकालो धर्म जागरण सहयोग इंद्रदेव सिंह, मंडल संयोजक प्रशांत गोलदार, सुमित गुप्ता, मुकुंद मंडल, चितरंजन बाला, बाबूराम कांजीलाल, निताई मिस्त्री, वरुण कार्मकर, विकास मंडल, प्रकाश, रोहित, हरजीत, सुजान ,अमृत, अभय, मुरारी, सर्वजीत, सुभाष अधिकारी, दोहित माली, मुन्नी हालदार, कल्पना राय, कल्याणी गोलदार, अनीमा देवनाथ, सुनीता गायन, बसंती माली, रिंकू हालदार, सुमन, जूली, करिश्मा, राखी, नमि सहित विद्यार्थी, महिला समूह की महिलाएँ, ग्राम के प्रमुख जन, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल हुए।