सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बतौली से अम्बिकापुर जाने वाली मार्ग पर अधूरे पुलिया में दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीने में एक दर्जन से ज्यादा लोग दुघर्टनाओं का शिकार हो चुके हैं, जिसमें कई को गम्भीर चोटें आई हैं, परंतु जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण कार्य कर रही ठेका कम्पनी टीबीसीएल कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
गुरुवार को रात्रि साढ़े आठ बजे बतौली से झरगंवा जा रहे मोटर साइकिल से अरविंद और संजय की अधूरे पुलिया में टकराकर गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। संजय (20 वर्ष) का जबड़ा टूट गया और जीभ कटकर लटक गया, वहीं अरविंद जो मोटरसाइकिल चला रहा था, उसके चेहरे में गम्भीर चोट आई।
एक माह से अधूरा है पुलिया
ठेकेदार ने एक माह पूर्व पुलिये का काम चालू किया था। सडक़ के एक तरफ खुदाई कर मिट्टी को सडक़ पर डाल दिया गया है। दोनों तरफ से तेज गति से वाहन चालक गाड़ी चला कर आते हैं और अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाते हैं। एक माह में एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालक इस अधूरे पुलिया में लगातार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
नहीं लगा संकेतक
कई दुर्घटना होने के बाद भी जि़म्मेदारों ने संकेतक नहीं लगाए हैं। कलेक्टर ने इस सम्बंध में निर्देश दिया था कि जहां भी घटनास्थल हो वहाँ संकेतक लगाएं जाएं, जिससे दुर्घटना में रोक लग सके।
पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एक पल्सर मोटरसाइकिल बीच से ही टूट गया था। शाइन मोटरसाइकिल का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रहे एक बोलेरो सवार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे खेत में चला गया था।
ठेकेदार द्वारा पिछले एक महीने से इस पुलिया में काम चालू किया था। एक साइड को खोदकर पूरा मलवा सडक़ में डाल दिया गया है जिससे आये दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।