सरगुजा

पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में छात्रों को पढ़ाने 2 सप्ताह से नहीं आ रहे शिक्षक
03-Aug-2023 9:26 PM
पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में छात्रों को पढ़ाने 2 सप्ताह से नहीं आ रहे शिक्षक

   बच्चे दिनभर स्कूल में खेलकूदकर जा रहे घर  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 अगस्त।
सरगुजा जिला अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जहां लगभग दो सप्ताह से स्कूल में पदस्थ कोई भी शिक्षक यहां पर बच्चों को पढ़ाने नहीं आ रहे हंै, वहीं बच्चे दिनभर स्कूल में खेलकूदकर समय व्यतीत कर वापस अपने घर जा रहे हैं।

बच्चे अपने अभिभावकों से इस बात की जानकारी भी दे रहे हैं कि स्कूल में कोई भी टीचर नहीं आ रहे हंै और हमारी पढ़ाई लिखाई नहीं हो रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि यहां पर दो सप्ताह से कोई शिक्षक नहीं आ रहेे हैं।

नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा-डीईओ
पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर में 2 सप्ताह से कोई शिक्षक के नहीं आने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि विकासखंड अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।


अन्य पोस्ट