सरगुजा

सडक़ बनी, पर नाली नहीं, पानी जमाव बनी मुसीबत
02-Aug-2023 8:31 PM
सडक़ बनी, पर नाली नहीं, पानी जमाव बनी मुसीबत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 2 अगस्त।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर वार्ड क्रमांक 8 से सडक़ जोड़ती हुई  6.5 किलोमीटर ग्राम लोसंगी  तक निर्माण किया गया है। इस पीएमजीएसवाई सडक़ से 5 वर्ष की अवधि से पूर्व में सडक़ पूरी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नाली नहीं बनने से तेज बारिश के कारण सडक़ पर पानी भर जाता है, नगरवासियों को ग्रामीणों का आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सडक़ किनारे जिनकी मकान बने हुए उनको घर से निकलना भी मुश्किल होता है। अक्सर मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं होती रहती है। सडक़ निर्माण में अधिकारियों के द्वारा बिना मापदंड के सडक़ की खुदाई कर निर्माण करा दिया गया, सडक़ में तेज बारिश से पानी का जमाव हो जाता है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिसकी शिकायत नगर वासियों के द्वारा संबंधित अधिकारियों से करने के बावजूद भी कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। केवल आश्वासन के सिवा इस सडक़ की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नगरवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस सडक़ निर्माण से पूर्व में ही जो सडक़ बने हुए थे, वह बेहतर था,इस तरह की पानी जमाव की समस्या नहीं थी। जबसे सडक़ बनी है, पूरा वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट