सरगुजा

विस चुनाव शांतिपूर्वक कराने एवं बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस-आईजी
31-Jul-2023 8:39 PM
विस चुनाव शांतिपूर्वक कराने एवं बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस-आईजी

अंकित गर्ग ने सरगुजा आईजी का पदभार संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 जुलाई।
सोमवार को 2004 बैच के आईपीएस अंकित गर्ग ने सरगुजा रेंज आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि अभी कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को है उसे शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं इसके अलावा बेहतर पुलिसिंग पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा आर्म्स एक्ट, आबकारी, नशा पर नियंत्रण,चोरी और साइबर क्राइम पर बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि आईपीएस अंकित गर्ग इससे पहले बस्तर संभाग सहित रायपुर संभाग में अपनी सेवा दे चुके हैं, वहीं 5 साल डीआईजी के तौर पर एनआईए में भी काम कर चुके हैं। 

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने पदभार ग्रहण कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर पुलिसिंग को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा, जिससे कि चुनाव बेहतर ढंग से निपटाया जा सके, साथ ही कहा कि नक्सलियों की गतिविधि पूर्व में सरगुजा संभाग के सरहदी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती थी, जो अभी नियंत्रण में है जिस प्रकार से अभी नियंत्रण में रखा गया है आगे उसे जड़ से खत्म करने का प्रयास रहेगा। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की वजह से नक्सली बैकफुट पर है,इससे और क्या बेहतर किया जा सके इस पर समीक्षा की जाएगी।

 एक सप्ताह के भीतर होगी संभाग स्तरीय साइबर थाना की स्थापना
नव पदस्थ आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि साइबर सेल की अपराधों में काफी इजाफा देखा जा रहा है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के 5 संभाग में साबर थानों की स्थापना की जा रही है। आगामी एक हफ्ते के भीतर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय साइबर थाने की स्थापना की जाएगी, जो आईजी कार्यालय के अधीन रहेगा। अंबिकापुर में साइबर थाना की स्थापना से ऑनलाइन से जुड़ी सभी अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकेगा। इस साइबर थाने में जिले के ट्रेन साइबर अधिकारी वह कर्मचारी होंगे जो लगभग लगभग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।


अन्य पोस्ट