सरगुजा

सर्वेश्वरी समूह शाखा ने 50 फलदार पौधे रोपे
31-Jul-2023 8:33 PM
सर्वेश्वरी समूह शाखा ने  50 फलदार पौधे रोपे

अंबिकापुर,31 जुलाई। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली की महिला विंग के द्वारा अघोरैश्वर एवं परम पूज्य गुरुदेव के जयघोष के साथ शाखा मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विधालय में कटहल, मुनगा,अमरुद, पपीता,नीबूं,आँवला,जामुन इत्यादि के 50 फलदार पौधे लगाये गये। इसके अलावा बतौली ग्राम के प्रत्येक घर में जाकर लगभग 200 फलदार पौधे (बेल लीची नाशपती नीम मुनगा अमरुद कटहल नीबू आँवला जामुन इत्यादि) के पौधे वितरित किये गये।


अन्य पोस्ट