सरगुजा
कंटेनर की टक्कर से मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार
29-Jul-2023 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 29 जुलाई। शनिवार सुबह अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर में जय अम्बे पेट्रोल पंप के समीप सडक़ किनारे खड़े बच्चे को कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे कृष्णा पिता तुलेश्वर सिंह (6 वर्ष) बिशुनपुर सडक़ किनारे खड़े होकर सडक़ पर जा रहे वाहन को देख रहा था, तभी अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा कंटेनर ट्रक वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बालक को टक्कर मार दी। बालक को घटना के बाद निजी वाहन से तत्काल सीएचसी उदयपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर ड्राइवर हसन को हिरासत में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे