सरगुजा

एनएसयूआई ने विवि के गेट को बंद कर जताया विरोध
29-Jul-2023 2:41 PM
एनएसयूआई ने विवि के गेट  को बंद कर जताया विरोध

कई समस्याओं को लेकर रखी मांग

अम्बिकापुर, 29 जुलाई। आज एनएसयूआई सरगुजा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और एनएसयूआई प्रतिनिधि मंडल के द्वारा संत गहिरा गुरु विवि सरगुजा के कुलपति को ज्ञापन सौंप कर तथा विवि के गेट को बंद कर विवि की कई समस्याओं को लेकर अपनी मांग रखी तथा मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी एनएसयूआई के प्रतिनिधि ने दी ।

एनएसयूआई ने बताया कि आए दिन छात्र/छात्राओं को हो रही समस्या हेल्प लाइन बंद होने के वजह से हो रही हैं जिससे निदान हेतु अवगत कराया गया है। विश्वविद्यालय में संचालित फार्मेसी के शिक्षक के द्वारा कक्षा में पढ़ाया नहीं जा रहा है, इस पर भी कार्रवाई की मांग छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।

इस दौरान एनएसयूआई सरगुजा के पूर्व जिला उपाध्याक्ष सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता , आकाश यादव, ज्ञान तिवारी, संजर नवाज़, गगन निगम, देववशिष्ठ  बघेल, मुनेश्वर, विनय बघेल, आशीष तिग्गा, अभ्युदय, सूरज कुशवाहा, राजेश काटले, राहुल, ओमकार दुबे, राजसाह, लव पैकरा, तथा  छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट