सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा भाजयुमो अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष सोलू सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर के स्थानीय गुरुनानक चौक में शहर में हो रही पेयजल की समस्या को लेकर अंबिकापुर के नगर विधायक एवं उपमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल 8 महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन नगर विधायक के द्वारा सरगुजा एवं अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आज तक कोई कार्य नहीं किया।
चुनाव के समय उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का जो झुनझुना कांग्रेस के आलाकमान के द्वारा पकड़ा दिया गया है, उसके बाद वह एक्टिव हो गए और शहर में जो पेयजल की समस्या है , लोगों के घर में एक टाइम भी ठीक ढंग से पानी नहीं आ रहा है। कांग्रेस की सरकार में नल जल मिशन योजना फेल हो चुकी है आनन-फानन में दिखावे के लिए नगर विधायक टीएस सिंह देव जी बांकी डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक टीएस सिंह देव पर आरोप लगाया कि अब चुनाव का समय आ गया है और नगर विधायक जनता को भ्रमित करने के लिए दिखावे के लिए चौपाल लगा रहे हैं। नगर विधायक टी एस सिंह देव कहीं न कहीं अंबिकापुर विधानसभा की जनता के साथ उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें।
भाजयुमो ने ऐसी कामना करते हुए विधि-विधान यज्ञ में हवन किया। कार्यक्रम को विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला अंकित जयसवाल, विश्व विजय सिंह तोमर संजीव वर्मा अंशु श्रीवास्तव अभिषेक प्रताप सिंह शानूकश्यप ,वीर सोनी, निशांत गुप्ता रवि सोनी मोंटी यादव आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर सर्वेश तिवारी अमोक कश्यप शरद शिन्हा रवि कांत उरांव मार्कंडेय तिवारी रोचक गुप्ता चंदन शुक्ला अनुराग शुक्ला श्रीधर केसरी विवेक सिंह सिकरवार अमित पांडे अभिमन्यु श्रीवास्तव रिशु अंबास्ट रजनीश सिंह राहुल मंडल विष्णु पांडे उपस्थित रहे।