सरगुजा
उपमुख्यमंत्री ने अधिवक्ता कक्ष की स्वीकृति अपने विधायक मद से प्रदान की
25-Jul-2023 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जुलाई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव से अधिवक्ता संघ लखनपुर ने लखनपुर तहसील में अधिवक्ता कक्ष की मांग रखी। अधिवक्ताओं की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए लखनपुर तहसील कार्यालय में अधिकवता कक्ष की स्वीकृति अपने विधायक मद से प्रदान की। उप मुख्यमंत्री के त्वरित फैसले पर लखनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शशि पांडेय ने लखनपुर अधिवक्ता संघ की ओर से उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान लखनपुर अधिवक्ता संघ के सर्वजीत सिंह, सुरेंद्र पांडेय, मनोज गुप्ता, कन्हैया साहू, देवदत्त सोनी, वर्षा पांडे एवं सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे