सरगुजा
अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग
22-Jul-2023 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जमीन विवाद के चलते आग लगाने का अंदेशा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जुलाई। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा घर में आग लगा देने की घटना सामने आई है। घर के सदस्यों को आशंका है कि जमीन विवाद के चलते घर में आग लगा दी गई है।
गौरतलब है कि जागृति सिंह मरावी अपने घर में 7 सदस्यों के साथ निवास करती हैं। बीती रात 2.30 से 3 बजे जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तब अचानक धुएं से उनका दम घुटने लगा। उन्होंने उठकर देखा तो आग की लपटें उठने लगी थी और कुछ लोग भाग रहे थे।
उन्होंने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दिया है। इस मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे