सरगुजा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेशोत्सव
16-Jul-2023 7:52 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर,16 जुलाई।
जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा अंबिकापुर में शनिवार को जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं का  प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जनवि बसदेई की भूतपूर्व छात्रा अनुराधा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का पुष्पगुच्छ द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया।

भूतपूर्व छात्रा अनुराधा निवासी बसदेई ने नवोदय विद्यालय के अपने अविस्मरणीय अनुभवों को नन्हें-मुन्नों एवं उनके पालकों के साथ साझा किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.के. सिन्हा ने अपने उद्बोधन में जवाहर नवोदय विद्यालय के सिस्टम (प्रणाली) को बेहद रुचिकर एवं सरल तरीके से बच्चों एवं पालकों के समक्ष रखा।

विद्यालय में आए नौनिहालों ने अपना परिचय एवं पालकों ने भी नवोदय के प्रति अपने विश्वास एवं अपेक्षा को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक एस.के. सुमन द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट