सरगुजा
मैनपाट में मूसलाधार बारिश, पुल- पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी
15-Jul-2023 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बादल आया जमीन पर, लोगों को कर रहा आकर्षित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में शनिवार की दोपहर 2 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण मैनपाट क्षेत्र के छोटे-छोटे पुल पुलिया के ऊपर से पानी गुजरने लगा और खेत खलिहान लबालब हो गए, वहीं बारिश थमने के बाद मैनपाट का मौसम खुशनुमा हो गया। आलम यह था कि बादल जमीन पर उतर आए, कई लोगों ने इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि काफी मनमोहक लग रहा है।

मैनपाट के अलावा सरगुजा जिले के कई और क्षेत्रों में भी बारिश हुई। अंबिकापुर नगर में भी आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई,देर शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी था।मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन एरिया बनने से 19 एवं 20 जुलाई को उत्तरी सरगुजा में भारी बारिश हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे