सरगुजा

किसानों ने घुनघुटा बांध से पानी उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
14-Jul-2023 8:18 PM
किसानों ने घुनघुटा बांध से पानी उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 जुलाई।
अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका पतराटोली एवं ग्राम पंचायत परी के सैकड़ों ग्रामीण नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर प्रबोध मिंज के नेतृत्व में घुनघुटा डैम से पानी दिलाए जाने की मांग को लेकर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि घुनघुटा बांध के बायीं तट के नहर में पानी नहीं आने से गांव के कई किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। धान की थरहा तैयार हो चुकी है, पता करने पर बोलते है कि नहर छिंदकालों के पास टुट गई है। लगभग सप्ताह भर हो गया है, अब तक नहर बांधने का काम चालू नहीं हुआ है।किसानों ने मांग की है कि तत्काल नहर का सुधार कर ग्राम वासियों को पानी उपलब्ध कराया जाए।

 ज्ञापन सौंपने वालों में कृपाल,सत्यनारायण सोनी, विनोद, प्रोमन, देवागंन सिंह, कमल प्रसाद, पंचम प्रसाद, मुनेश्वर राम, मुकेश कुमार, नारायण प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट