सरगुजा
झाडिय़ों में मिली नवजात, पांच दिन बाद मौत
14-Jul-2023 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 जुलाई। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर नगर में पांच दिन पहले झाडिय़ों में मिली नवजात की मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मौत हो गई।
गौरतलब है कि 9 जुलाई को उक्त नवजात झाडिय़ों में रोते हुए मिली थी। प्रतापपुर थाना, महिला और बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। मात्र छाया सेवा भारती केंद्र ने बालिका का नाम बेबी अरफन नाम दिया था। पांच दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए नवजात की मौत हो गई। इधर शिशु को झाड़ी में फेंकने वाले माता-पिता के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे