सरगुजा

संकुल केसरा में धूमधाम से मना प्रवेशोत्सव
14-Jul-2023 8:17 PM
संकुल केसरा में धूमधाम से मना प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपाट,14 जुलाई।
मैनपाट विकासखण्ड के संकुल केसरा में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजा अर्चना पश्चात नव प्रवेशी छात्रों की पूजा तिलक लगाकर मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।

सरपंच नानसाय एवं राम लखन यादव के आतिथ्य में व एसडीओ श्री मोदी की उपस्थिति में छात्रों के द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। प्रधान पाठक लखन के द्वारा  शिक्षा के प्रति जागरूकता गीत के माध्यम से छात्रों को समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक देवेंद्र पांडे एवं आभार प्रदर्शन मकसूदन यादव के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधि पालक अभिभावक उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक भीखराम,लखन लाल, जीवंती खलखो,श्रीमती उषा केसरी एवं संकुल के प्रधान पाठक उपस्थित रहे। विदित हो कि इससे पहले संकुल की सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मना लिया गया एवं सभी पालकों से निवेदन किया गया कि छात्रों को प्रतिदिन सभी  स्कूल अवश्य भेजें।


अन्य पोस्ट