सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 जुलाई। राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में मंगलवार को एनएसयूआई पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गौतम गुप्ता, रजत सिंह, अनमोल बारी, राहुल पाठक, सुरज कुशवाहा एवं अन्य छात्रों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
प्राचार्य ने कुछ मांगों को तत्काल पूर्ण किया एवं बाकी कार्य को दो दिवस के अंदर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।चार सूत्रीय मांगों में बताया कि स्व. लरंग साय बालक छात्रावास में सी.सी कैमरा लगाने हेतु।रिटोटलिंग का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए।
महाविद्यालय में रेगुलर छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र एडमिशन के अनुसार जल्द से जल्द बनाया जाएं। छात्रावास में इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाए। 34 एमबी को बढ़ा कर 2 जीबी किया जाएं।
महाविद्यालय के साइट पर हो रहे परेशानियों को सुधारा जाए। छात्रों की मांग पर प्राचार्य ने तत्काल रुप से रिटोटलिंग का परीक्षा परिणाम जारी किया और पीजी कॉलेज के साइट पर हो रही परेशानियों को तुरंत ठीक करने का आदेश दिया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, राजेश, सोमू, आशीष साहू, नंद कुमार यादव एवं अन्य महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।